HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बाल गणपति भगवान को अर्पित किया छप्पन भोग, की विशेष पूजा अर्चना

9 months ago
बाल गणपति भगवान को अर्पित किया छप्पन भोग, की विशेष पूजा अर्चना
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                         बीकानेर। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के गवर्नमेंट प्रेस रोड़ स्थित निवास स्थान पर आयोजित हो रहे गणेशोत्सव आयोजनों के अंतर्गत शुक्रवार को श्री गणेश भगवान की विशेष पूजा अर्चना और श्रृंगार के साथ बप्पा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। गौरतलब है कि डॉ. आचार्य के निवास पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अहमदाबाद से मंगवाई गई क्ले निर्मित इको फ्रेंडली बाल गणेश प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
oplus_34
बड़ी संख्या में मौहल्लेवासियों और परिजनों की उपस्थिति में धूमधाम के साथ आयोजित हुए इस छप्पन भोग आयोजन में श्री गणेश भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर देश, प्रदेश और शहर में सभी की सुख-समृद्धि और स्वस्थ रहने की मंगलकामना की गई। वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य और मनीष आचार्य ने बताया कि शनिवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर पूर्ण विधि विधान के साथ इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा का घर के आगे चौक में ही विसर्जन किया जाएगा।
शुक्रवार को छप्पन भोग आयोजन के दौरान वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य, जयन्त, मनीष, गवरा, वीणा, अदिति, दृष्टि, सोमांशु, आदित्य, ऋषभ, इंद्रकांता मोहता, सुनील बोड़ा,नवनीत, सतीश, विमलेश, अंजू, राखी, पुष्पा, स्वप्निल, मोहित शर्मा, जगदीश, रामदेव, लोकेश, रमेश गौड़, निर्मला, ललिता,हिमांगी, रविन्द्र गुप्ता इत्यादि भक्तगण उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: