HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बुलाकी शर्मा व प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान एवं कवि सम्मेलन मुशायरा एक मई को आयोजित होगा

1 month ago
बुलाकी शर्मा व प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान एवं कवि सम्मेलन मुशायरा एक मई को आयोजित होगा
बीकानेर। बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम की तरफ से नगर के वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं बाल साहित्यकार बुलाकी शर्मा एवं वरिष्ठ कवि कथाकार व आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक प्रमोद कुमार शर्मा को सुदीर्घ साहित्यिक अवदान के लिए उनके जन्म दिवस 1 मई 2026 को भव्य समारोह में शाम 5ः30 बजे महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी, नागरी भण्डार बीकानेर में सम्मानित किया जाएगा।
 
 
Image
 कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ शायर कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि सम्मान-समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं नाटककार कमल रंगा करेंगे। समारोह में वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं समालोचक मालचंद तिवाड़ी का सान्निध्य रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं रंगकर्मी मधु आचार्य ‘आशावादी’ रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उर्दू शायर वली मोहम्मद गौरी शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शायर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी द्वारा किया जाएगा। 
 
 
सम्मान समारोह में दोनों शख़्सियतों को शॉल, श्रीफल, माल्यार्पण एवं सम्मान-पत्र अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा। क़ासिम ने बताया कि इस अवसर पर नगर के चुनिंदा रचनाकारों का विशेष कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। जिसमें नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: