HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

इस भारतीय बल्लेबाज के पसलियों में चोट, अस्पताल में भर्ती

10 months ago
इस भारतीय बल्लेबाज के पसलियों में चोट, अस्पताल में भर्ती

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने के बाद भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर जारी एक बयान कहा, “श्रेयस अय्यर को 25 अक्तूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान बाईं पसलियों के पास चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।”

 


उन्होंने कहा, “ स्कैन में पता चला है कि अय्यर की प्लीहा में लकीरनुमा चोट आई है। उनका इलाज जारी है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई का चिकित्सक दल सिडनी और भारत के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मिलकर अय्यर की चोट पर लगातार नजर रखे हुए है। भारतीय टीम के डॉक्टर सिडनी में ही रहेंगे ताकि श्रेयस की रोजाना की स्थिति का मूल्यांकन कर सकें।”

 


अय्यर को यह चोट क्षेत्ररक्षण के दौरान उस समय लगी, जब उन्होंने एलेक्स कैरी को आउट करने के लिए पीछे की ओर डाइव लगाकर एक शानदार कैच लेने का प्रयास किया। इस दौरान नीचे गिरने से उनकी बाईं पसली के नीचे गंभीर चोट लग गई। कैच लेते ही अय्यर ने अपनी पसलियों को पकड़ लिया और तुरंत फिज़ियो को बुलाया। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और वे ऑस्ट्रेलिया की पारी के शेष हिस्से में नहीं लौटे। उस समय बीसीसी ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया था कि अय्यर को आगे की जांच और मूल्यांकन’ के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: