HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

पंजाब सीमा: पुलिस और युवक के बीच मुठभेड़, युवक का किसी बड़े गिरोह से सीधा ताल्लुक

पुलिस ने जवाबी गोलीबारी

2 months ago
पुलिस और युवक के बीच मुठभेड़, युवक का किसी बड़े गिरोह से सीधा ताल्लुक

पंजाब सीमा

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में शुक्रवार को जवाहरनगर थाना क्षेत्र में अबोहर मार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है और किसी बड़े गिरोह से सीधा ताल्लुक रखता है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने युवक के पैर को निशाना बनाते हुए जवाबी गोलीबारी की, जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को बताया कि देर शाम जवाहरनगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ अबोहर मार्ग पर गश्त के दौरान वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया, जिसकी मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक नहीं रुका और भागने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत उसका पीछा किया।

पीछा करने पर युवक ने पुलिस की गाड़ी पर तीन गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि पुलिस का कोई जवान घायल नहीं हुआ। पुलिस ने तुरंत जवाबी गोलीबारी की, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक के पैर में गोली लग गयी और वह घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही इस युवक की पहचान और उसकी आपराधिक गतिविधियों का पूरा खुलासा किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले से लगते हनुमानगढ़ जिले की पुलिस ने भी कुछ संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा है। इन बदमाशों का भी ताल्लुक उत्तर प्रदेश से बताया जा रहा है और ये किसी बड़े सरगना के गुर्गे माने जा रहे हैं। ये बदमाश देश के किसी दूसरे क्षेत्र में वारदात करने के बाद इस क्षेत्र में फरारी काटने के लिए शरण लिए हुए थे। हनुमानगढ़ पुलिस ने अभी इनकी पहचान का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि हनुमानगढ़ में पकड़े गये बदमाश और आज शाम श्रीगंगानगर में मुठभेड़ में घायल हुए युवक के बीच कहीं न कहीं संपर्क और संबंध है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: