HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

राजस्थान: रोजगार पोर्टल ईईएमएस 16 अप्रैल से बंद, विभाग ने जारी किए निर्देश

सात अप्रैल को अप्रूव हुए आवेदकों के लिए विशेष निर्देश

1 month ago
रोजगार पोर्टल ईईएमएस 16 अप्रैल से बंद, विभाग ने जारी किए निर्देश

राजस्थान

 
बीकानेर। रोजगार सेवा निदेशालय, जयपुर के आदेशानुसार विभाग का ईईएमएस पोर्टल प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से 16 अप्रैल से आगामी आदेशों तक बंद किया जा रहा है। पोर्टल के बंद होने के चलते अब मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों के पास जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के लिए मात्र कुछ ही दिन शेष बचे हैं।
 
सात अप्रैल को अप्रूव हुए आवेदकों के लिए विशेष निर्देश
संभागीय रोजगार विभाग के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार व्यास ने बताया कि जिन आशार्थियों के नए आवेदन 7 अप्रैल को स्वीकृत हुए हैं, कार्यालय द्वारा उन सभी को इंटर्नशिप के लिए सरकारी विभाग आवंटित किए गए हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थी तुरंत अपने आवंटित विभाग में कार्यभार ग्रहण कर, 15 अप्रैल तक अपनी 'जॉइनिंग रिपोर्ट' अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते रिपोर्ट अपलोड नहीं की गई, तो उनका बेरोजगारी भत्ता आवेदन स्थायी रूप से बंद हो सकता है।
 
मार्च की उपस्थिति समय पर करें अपलोड, वरना नहीं मिलेगा भत्ता
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि योजनांतर्गत अभ्यर्थी मार्च माह की उपस्थिति 16 अप्रैल से पहले दर्ज करना सुनिश्चित करें, अन्यथा मार्च माह का भत्ता भुगतान संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल के बंद रहने की अवधि के दौरान नए आवेदन और इंटर्नशिप उपस्थिति जैसे सभी ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। 
 
मुख्यमंत्री युवा संबल योजनांतर्गत अभ्यर्थी जल्द करें ये काम
योजनांतर्गत 7 अप्रैल को नई ज्वॉइनिंग करने वाले आशार्थियों को 15 अप्रेल तक जॉइनिंग रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। साथ ही अन्य अभ्यर्थियों को अपनी मार्च माह की उपस्थिति 16 अप्रैल से पहले सबमिट करनी होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: