



हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। मंगलवार को एक साथ कई घरों में अचानक से करंट दौड़ गया। जिसके चलते कई घरों में उपकरण जल गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना कोलायत तहसील के मियांकौर की है। जहां पर दोपहर करीब एक बजे के आसपास कई घरों में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आ जाने से रघुनाथ सिंह की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मियांकौर निवासी रुधनाथ सिंह पुत्र सोहन सिंह मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर में मौजूद था, इस दौरान गांव में अचानक हाई वोल्टेज करंट फैल गया जिसके चलते कई घरों में करंट दौड़ गया रधुनाथ सिंह ने इस दौरान जैसे ही पानी पीने के लिए फ्रिज का दरवाजा खोला तो उसे करंट का झटका लगा और वह गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल कोलायत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई पप्पू सिंह ने इस संबंध में हदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।इस हादसे के दौरान अन्य 8-10 घरों में भी हाई वोल्टेज के चलते फ्रिज, पंखे, टीवी अन्य इलेक्ट्रिक सामान चलकर राख हो गए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ