डॉ चितलांगी को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद में जिला संयोजक नियुक्त




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। गौतम लॉ चेंबर को यह घोषणा करते हुए गर्व है कि इसके संस्थापक अधिवक्ता डॉ. (ऑन.) विनायक चितलांगी को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद (IHRCCC) द्वारा जिला संयोजक (सामाजिक कल्याण जागरूकता) के रूप में औपचारिक नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति भारत सरकार के ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1882 के अंतर्गत पंजीकृत संस्था द्वारा प्रदान की गई है, जो वैश्विक मानवाधिकार, अपराध नियंत्रण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है।
यह सम्मान अधिवक्ता चितलांगी द्वारा निरंतर किए जा रहे न्यायिक सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और समाज में विधिक सहायता पहुंचाने के प्रयासों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया है। इस दायित्व के अंतर्गत वे जिले में विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने, अपराध नियंत्रण एवं मानवाधिकार विषयों पर सेमिनार आयोजित करने तथा स्थानीय संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर समाज में विधिक चेतना बढ़ाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय शंकर राय द्वारा जारी यह प्रमाणपत्र अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2027 तक के कार्यकाल के लिए मान्य रहेगा।

इस अवसर पर अधिवक्ता डॉ. विनायक चितलांगी ने कहा — यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक न्याय और जागरूकता को पहुंचाना है। मानवाधिकारों की रक्षा और अपराध नियंत्रण के प्रति नागरिकों में संवेदनशीलता पैदा करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य रहेगा।”
उनके नेतृत्व में गौतम लॉ चेंबर निरंतर समाजिक एवं विधिक अभियानों का संचालन कर रहा है, जिनमें “वन केस वन ट्री” अभियान, “एआई लीगल असिस्टेंट” प्रोजेक्ट, और “जन-जागरूकता कानूनी श्रृंखला” जैसे नवाचार प्रमुख हैं। परिषद के बारे में (IHRCCC) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद (IHRCCC) एक स्वतंत्र राष्ट्रीय संगठन है जो मानवाधिकार, अपराध नियंत्रण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जन-जागरूकता फैलाने हेतु कार्यरत है। यह संस्था विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और प्रशासनिक इकाइयों के साथ मिलकर शांति, न्याय और सामाजिक समानता की दिशा में कार्य कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ