



हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में साइबर ठगों द्वारा एक बुजुर्ग से 42 लाख रुपये से अधिक की ठगी करेने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पीड़ित राजेश गौड (66) ने साइबर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है कि 30 सितम्बर को कुछ लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसे धमकाया कि उसके आधार कार्ड पर सिम जारी किया गया है जिसके आधार पर एक बैंक में बड़ी राशि का लेनदेन हुआ है। ठगों ने उसे वाट्सएप पर उच्चतम न्यायालय के फर्जी नोटिस भी भेजे।

शिकायत में उसने बताया कि इस तरह से उसे गिरफ्तारी का भय दिखाकर और झांसा देकर ठगों ने उससे 42 लाख 21 हजार 120 रुपये की राशि अपने खातों में स्थानांतरित करवा ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और ठगों के बैंक खातों को जांच करवा रही है, जिससे ठगी गयी राशि रुकवाई जा सके।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ