बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में नशेड़ियों का आतंक, महिलाओं से बदसलूकी, पढ़ें न्यूज़
नशेड़ी ने आवारा कुत्तों को लगाए नशे के इंजेक्शन, मौत से आक्रोश
बीकानेर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके पास भारी मात्रा में नशीली सामग्री मौजूद थी, जिसमें नशे की पुड़ियां और इंजेक्शन शामिल थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि उक्त नशेड़ी ने आवारा कुत्तों को भी नशे के इंजेक्शन और पाउडर मिलाकर खिला दिया, जिससे उन बेजुबान जानवरों की मौत हो गई।
इस घटना से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने नशेड़ी को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार लौटकर राहगीरों से दुर्व्यवहार करता रहा। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नशेड़ियों ने बना रखें है अपने अड्डे, देखें वीडियो
शहर के नत्थूसर गेट के बाहर भैरू कुटिया के पास गणेश फील्ड के अंदर रात को नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना हैं कि रात को नशा करते है फिर हुल्लड़बाजी करते हैं। प्रशासन को अवगत करा दिया मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ