HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

धर्मेंद्र पुरोहित गोल्ड कप का आगाज कल से

7 months ago
धर्मेंद्र पुरोहित गोल्ड कप का आगाज कल से

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                    बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब समिति के तत्वाधान में 7 ए साइड 9 वां धर्मेन्द्र पुरोहित फुटबाल गोल्ड कप का आयोजन स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में 14 से 16 अक्टूबर को किया जाएगा। मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि अंडर 14 और अंडर 17 बॉयज-गल्र्स की नॉक आउट आधार पर होने वाली इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने किया। इस मौके पर कोच जितेन्द्र पुरोहित भी मौजूद रहे।

 

आयोजन अध्यक्ष आशुतोष पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें आठ बालिकाओं की ओर 16 टीमें बॉयज की टीमें अपना दमखम दिखाएगी। सचिव कमरूद्दीन ने बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के अलावा विजेता व उपविजेताओं के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर मास्टर बच्ची क्लब समिति के अध्यक्ष सुनील बांठिया,जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित,विनोद जागा भी मौजूद रहेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: