HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर: नहर बंदी एवं ग्रीष्मकाल 2026 में जलापूर्ति के लिए टैंकर दरों का निर्धारण, पढ़ें न्यूज़

1 month ago
नहर बंदी एवं ग्रीष्मकाल 2026 में जलापूर्ति के लिए टैंकर दरों का निर्धारण, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर। बीकानेर शहर में नहर बंदी एवं ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सुचारू रूप से जल उपलब्ध कराने के लिए निजी टैंकरों द्वारा जल आपूर्ति की दरें निर्धारित की गई हैं। यह दरें ग्रीष्म ऋतु 2026 तक प्रभावी रहेंगी।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि  जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार निर्धारित दरें निम्नानुसार हैं—

प्रथम 5 किलोमीटर दूरी तक: प्रति 1000 लीटर ₹105/-

5 किलोमीटर से अधिक दूरी हेतु: प्रति 1000 लीटर प्रति किलोमीटर ₹21/- 

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यह दरें बीकानेर शहरी क्षेत्र के आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं।


यदि कोई टैंकर संचालक निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूल करता है, तो इसकी शिकायत जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण कक्ष 0151-2970048 तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नियंत्रण कक्ष 0151-2226454 पर की जा सकती है। शिकायतों की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #नहर बंदी
Share: