HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर: भूखंड आवंटन देरी पर उठे सवाल! जार प्रतिनिधिमण्डल ने कलक्टर से कि त्वरित कार्रवाई की मांग

1 month ago
भूखंड आवंटन देरी पर उठे सवाल!  जार प्रतिनिधिमण्डल ने कलक्टर से कि त्वरित कार्रवाई की मांग

बीकानेर

हैलो बीकानेर। शहर के पत्रकारों ने अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद की है। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर इकाई ने जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के चेयरमैन निशांत जैन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर भूखंड आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता, समानता और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि बीकानेर में अब तक केवल दो बार ही पत्रकारों को भूखंड आवंटित किए गए हैं, जबकि आज भी बड़ी संख्या में योग्य और सक्रिय पत्रकार इस सुविधा से वंचित हैं। संगठन ने इसे न केवल उपेक्षा बल्कि एक गंभीर प्रशासनिक असंतुलन करार दिया है।

पत्रकारों की प्रमुख मांग है कि बीडीए द्वारा विकसित सभी कॉलोनियों में पत्रकारों के लिए आरक्षित भूमि को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से आवंटन किया जाए। साथ ही यह भी पूछा गया है कि अब तक किन कॉलोनियों में कितने प्लॉट आरक्षित किए गए और उनमें से कितनों का वास्तविक आवंटन हुआ — ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बन सके।


इस पर जिला कलेक्टर ने बताया कि जब लॉटरी होती है तब तक ही आरक्षण लागू रहता है। इस पर पत्रकारों ने इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने काआग्रह किया। कलेक्टर ने इस दिशा में प्रयास करने की बात कही।

अनुराग हर्ष के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडलने जिला कलक्टर से प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से एक विशेष शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया गया है, जिसमें पत्रकारों के दस्तावेजों की जांच कर पात्रता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पत्रकारों को पुनः सौंपा जाये क्राउन पार्क

ज्ञापन में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए बताया गया कि पब्लिक पार्क में पत्रकारों को पूर्व में आवंटित “क्राउन पार्क” को बाद में एक निजी फर्म को सौंप दिया गया, जो न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि पत्रकारों के हितों की अनदेखी भी है। संगठन ने मांग की है कि इस पार्क को पुनः पत्रकारों को सौंपा जाए, क्योंकि इसके विकास में उनका भी आर्थिक और सामाजिक योगदान रहा है। इस मुद्दे पर भी कलेक्टर ने जल्द ही परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग हर्ष, पूर्व अध्यक्ष राजेश ओझा, आनंद आचार्य, बृज मोहन रामावत, विनय थानवी, मनोज व्यास, श्याम नारायण रंगा,  योगेश खत्री, कुलदीप चारण, शिवराज पंचारिया सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: