HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

एसबीआई आरसेटी बीकानेर में वस्त्र चित्र कला प्रशिक्षण का समापन

8 months ago
एसबीआई आरसेटी बीकानेर में वस्त्र चित्र कला प्रशिक्षण का समापन

हैलो बीकानेर न्यूज़  नेटवर्क, www.hellobikaner.com,               बीकानेर।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) बीकानेर में आज वस्त्र चित्र कला लघु उद्यमी प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 31 दिवसीय अवधि का था, जिसमें कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लेकर वस्त्र चित्रकला से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल सीखे।

 

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मण राम मोड़सिया, मुख्य प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वरोजगार आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों को यह संदेश दिया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल को केवल रोजगार प्राप्ति तक सीमित न रखकर, स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने और दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पर्याप्त संसाधन एवं अवसर उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग करके हर प्रशिक्षार्थी सफल उद्यमी बन सकता है।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक सुश्री सना मिर्जा ने प्रशिक्षण की विषयवस्तु और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने आगंतुकों को अवगत कराया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वस्त्रों पर चित्रकला की विभिन्न विधियाँ सिखाई गईं, जिनमें रंग संयोजन, डिज़ाइनिंग और बाज़ार की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के तरीके शामिल थे। इसके साथ ही प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, बाज़ार से जुड़ाव एवं वित्तीय प्रबंधन की जानकारी भी प्रदान की गई। समारोह के अंत में प्रमाण पत्र वितरण किया गया और सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और एसबीआई आरसेटी के इस प्रयास की सराहना की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: