HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

इस सप्ताह की सुर्खियां: नगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की धूम, निजी अस्पतालों का अमानवीय चेहरा

हरीश बी शर्मा

1 month ago
नगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की धूम, निजी अस्पतालों का अमानवीय चेहरा

इस सप्ताह की सुर्खियां

इस सप्ताह की सुर्खियां

हैलो बीकानेर।बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर शहर में कार्यक्रमों की धूम रही। हालांकि कार्यक्रमों से प्रशासन कुछ खिंचा-खिंचा रहा, लेकिन संस्थाओं ने अपने बूते भव्य कार्यक्रम करवा ही लिए। नगर विधायक जेठानंद व्यास ने भी कवि सम्मेलन करवा लिया। संयोग से यह कार्यक्रम उसी वक्त हुआ जब राव बीकाजी संस्थान ने कवि सम्मेलन-मुशायरा रखा था। कवि इधर से उधर होते रहे। बीकानेर नगर स्थापना समारोह समिति ने लाइफ टाइम अचीवमेंट और यूथ आइकन अवार्ड दिये तो प्रज्ञालय संस्थान ने उछब थरपणा का आयोजन किया।

 इस बीच अक्टूबर में होने वाले दशहरा महोत्सव के लिए आयोजकों के चेहरे पर चिंता की रेखाएं देखने को मिली, क्योंकि यह कार्यक्रम प्रशासन अपने हाथ में लेना चाहता है, जैसे कोटा आदि में महोत्सव होता है। संभव है बीडीए खुद यह कार्यक्रम करवाए। हो सकता है बीकानेर नगर स्थापना दिवस के बारे में भी ऐसी सोच बन जाए।

जगह-जगह पर सम्मान समारोह, संगोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर को सजाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा हुई। बीकानेर नगर स्थापना के समय चंदा उड़ाकर समृद्धि की कामना की गई, जो कालांतर में पतंग में परिणित हो गया। पतंग उड़ाने के दस्तूर में शामिल हुई प्रतिस्पर्धा ने शौकीनों को कातिल बना दिया। पहले पतंगों के आकार-प्रकार से रईसी की नुमाइश होती थी।

फिर सूता और पतील मंझे आए पतंगें काटने के लिए। एक दौर ऐसा भी आया कि लोग मांझे के पतंग के साथ लगे हिस्से में ब्लेड लगाने लगे ताकि पतंगें काट सके। लेकिन चायनीज मांझे ने सारी हदें पार कर दी। इस मांझे से पतंगें तो कटी ही, लेकिन अगर कोई तांण की रेंज में भी आया तो उसके कट लगना तय है। देशनोक के बच्चे विराट की जान ही चली गई। आखाबीज और आखातीज पर उड़ी पतंगों ने चायनीझ मांझे को अंधाधुंध उपयोग हुआ और सौ से अधिक लोग इससे चोटिल हुए। अभी भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इस अमानवीय कृत्य से किसी को शर्म नहीं आई। पुलिस-प्रशासन के लिए ऐसे लोगों को पकडऩा बेहद मुश्किल था, कम ही पकड़े गए।

नोखा के पास श्रीबालाजी इलाके में मनीष नाम के युवक की हत्या में उसकी पत्नी के ही शामिल होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या करने वाला एक नाबालिग निकला, जिसके साथ मनीष की पत्नी के संबंध बताए जा रहे थे। आपराधिक प्रवृत्ति का आलम देखें कि तार से गला घोंट दिया गया और चतुराई की पराकाष्ठा कि कम उम्र के कातिलों ने हत्या के सबूत मिटाने की भी कोशिश की। नोखा के ही भारत माला हाइ-वे पर एक स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने की जल्दी में बाइक सवार पिता-पुत्र की जान ले ली। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। समझ में नहीं आता कि आखिर यह जल्दबाजी है किसके लिए।

नहरबंदी के दौरान पानी की किल्लत के रुझान सामने आने लगे हैं। दावा तो यह किया गया था कि ऑड-ईवन सिस्टम लागू होगा, लेकिन शहर में दो-दो दिन में भी पानी नहीं आ रहा है। गर्मी के इस मौसम में जब पानी की सर्वाधिक जरूरत पड़ती है, पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस बीच आरजीएचएस के भरोसे निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाने वालों का संकट भी बढ़ रहा है।

निजी अस्पतालों के विरोध के चलते आरजीएचएस योजना के तहत कैशलेस इलाज का बहिष्कार कर दिया गया, जिससे निजी अस्पतालों में से आरजीएचएस के मरीजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यह कदम पूरी तरह से अमानवीय था, लेकिन इन अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उलटे पीबीएम अस्पताल पर मरीजों की संख्या बढऩे से स्थितियां और बिगड़ गई।

निजी अस्पतालों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। विरोध के और भी तरीके हो सकते हैं, लेकिन जिस तरह से डॉक्टर्स के मरीज के प्रतिबद्ध रहना चाहिए, वह साख इस तरह के विरोध प्रदर्शन से कमजोर ही हुई है।

यूपी की तर्ज पर बीकानेर में भी पहली बार बुलडोजर चला। सर्वोदय बस्ती में सीताराम नाम के हिस्ट्रीशीटर के घर बुलडोजर चलवाया गया। उस के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की भी जानकारियां सार्वजनिक की गई। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत भी गांजा सप्लायर को पकड़ा गया है, जो लंबे समय से बीकानेर में गांजा बेच रहा था। बीकानेर में गांजा पीने वाले युवाओं की संख्या बढ़ी-चढ़ी है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने 'चोर की मांÓ को खत्म करने की योजना बनाई है। देखना यह है कि इस दिशा में वे कितने सफल साबित होते हैं, क्योंकि एक बार फिर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन आई है। यह तो भला हो रोजड़े का कि वह जिस स्कूटी से टकराया उसी के चालक ने हेरोइन की डिलीवरी ली थी। लगभग 70 करोड़ की मानी जा रही इस हेरोइन से जुड़े नेटवर्क की तलाश शुरू हो गई है।

आखातीज के जाते ही गरमी प्रचंड हो चुकी है। पारा चढ़ता जा रहा है। धूप आंखें निकालने लगी है। दिन के समय घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं है। राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनियां जारी कर दी गई।
रोज इन ताजा कशीदों की जरूरत ही नहीं
आप तो इतना बता दें कि जरूरत क्या है

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: