HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

शहर जिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी घोषित, प्रथम बैठक 10 सितम्बर 2025 को

8 months ago
शहर जिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी घोषित, प्रथम बैठक 10 सितम्बर 2025 को

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने सेवादल कार्यकर्त्ताओं की कार्यशैली और योग्यता के आधार पर नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन ने सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपते हुए नई टीम का गठन किया है।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीः-
– अध्यक्षः- अनिल व्यास
– उपाध्यक्षः- तेज करण हर्ष, कुदरत अली, जगन पूनियां, मिश्री बाबु
– संगठन महासचिवः- मनोज व्यास,
– ⁠महासचिव :- मनोज कल्ला, मोहन गाट, मोहम्मद असलम, भंवर सिंह शेखावत
– कार्यालय प्रभारीः- बसन्त व्यास
– कोषाध्यक्षः- शिवशंकर लड्डा
– मुख्य प्रशिक्षकः- विमल भाटी
– सचिवः- अनिल तंवर, मनोज नायक, महावीर स्वामी, हुकम चन्द जावा, प्रताप सिंह, गणेश बिस्सा, अभिषेक जोशी,  बसन्त सोनी,  कमल किशोर हर्ष (पाटा महाराज)–
– ध्वज प्रभारीः- हनुमान व्यास

प्रवक्ताः- जीतेन्द्र व्यास समितियां एवं संयोजकः-

1. पर्यावरण समितिः- रूद्र प्रकाश व्यास (कोर्डिनेटर)
2. खेलकूद समितिः- शंकर बोहरा (कोर्डिनेटर)
3. शिक्षा समितिः- राकेश किराडू
4. स्वास्थ्य एवं सेवा समितिः- भेरूरतन कलवानी (कोर्डिनेटर)
5. आपदा प्रबन्धन समितिः-  गोपाल आचार्य (कोर्डिनेटर)
6. सामाजिक सुरक्षा समितिः- नटवर जोशी (कोर्डिनेटर)
7. विधानसभा अध्यक्ष पूर्व – जावेद कादरी
7. विधानसभा अध्यक्ष पश्चिम – विश्वम्भर लाल व्यास

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के निर्देश पर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं जॉन प्रभारी कमल कल्ला ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन बीकानेर सहित पूरे संभाग में होगा। इस आयोजन के माध्यम से जमीनी स्तर के कार्यकर्त्ताओं की एक प्रशिक्षित सेना तैयार की जाएगी। प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ ने नई कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए कहा कि नई ऊर्जा और सांगठनिक क्षमता के साथ श्वेत सैनिक जनसेवा का कार्य करेंगें। अध्यक्ष अनिल व्यास ने प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का संकल्प लिया। संगठन की पहली बैठक 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: