HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बस और एसयूवी में टक्कर, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

9 months ago
बस और एसयूवी में टक्कर, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

जोधपुर।  राजस्थान में जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बस और एसयूवी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि बस पलटने से करीब 30 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीनमाल का परिवार एसयूवी में सीकर की ओर जा रहा था कि सुबह चाडी गांव के पास एक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गयी। इससे एसयूवी चला रहे भंवरलाल की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि टक्कर से बस भी पलट गयी, इससे उसमें सवार 20 से अधिक लोग घायल हाे गये। घायलों में 10 को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का ओसियां के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 45 लोग सवार थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: