HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का केंद्र बदला, पढ़ें न्यूज़

9 months ago
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का केंद्र बदला, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                          जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत सात सितम्बर को दो पारियों पूर्वाह्न 10 से 12 एवं अपराह्न तीन से सायं साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिये जयपुर जिला मुख्यालय स्थित एक परीक्षा केंद्र में संशोधन किया गया है।
आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रोल नंबर सीरीज 1959591 से 1959998 तक के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र परिवर्तित करते हुए (16-0847), श्री बालाजी शिक्षा मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, पीली की तलाई, आमेर, जयपुर पिन कोड- 302028 किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पहले इन अभ्यर्थियों को (16-0842) सन्फलोवर एकेडमी, नांगल मोड़, कुंडा, आमेर, जयपुर पिन कोड- 302028 परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। अतः संबंधित परीक्षार्थियों को नवीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करके निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने को कहा गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #rajasthan news #hellobikaner #bikaner hindi news #all india news today #all of news #bikaner all news #bikaner all time news #bikaner leterst news #bikaner letest new #bikaner news today #district news #hellobikaner all of news #hellobikaner hindi news #India News #india news today #latest india news #news today rajsthan #rajasthan news today #rajasthna news today #today india news #today news hellobikener
Share: