HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकेईएसएल ने की बीकानेर में एक और बड़ी कार्रवाई, पढ़ें न्यूज़

4 months ago
बीकेईएसएल ने की बीकानेर में एक और बड़ी कार्रवाई, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,               बीकानेर। शहर पुलिस के सहयोग से बीकेईएसएल ने भुट्टो का चौक क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए दिनभर कार्रवाई की। इस इलाके में हर महीने करीब दस लाख रुपए की बिजली चोरी हो रही थी। बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कम्पनी की 28 टीमों ने गुरुवार को सुबह से ही भुट्टो का चौक क्षेत्र में तीन विद्युत वितरण ट्रांसफर से जुड़े करीब 56 उपभोक्ताओं के अंदर लगे मीटरों को नियमानुसार बाहर लगाने के साथ 53 मीटर बदलने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कटी फटी सर्विस केबल को बदला गया।

इसके अलावा क्षेत्र में खुले तारों की जगह आर्मेड केबल लगाई गई जिससे लाइन से बिजली चोरी नहीं की जा सके। कम्पनी की 28 टीमों के 112 कर्मचारियों ने ट्रांसफर और पुराने नेटवर्क हटाकर नया नेटवर्क लगाया, जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलेगी। इस दौरान 100 उपभोक्ताओं के मीटर व सर्विस केबल को बदला गया।

 

सिंह ने बताया कि इन ट्रांसफरों से जुड़े उपभोक्ता हर महीने करीब एक लाख 20 हजार यूनिट बिजली की चोरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 50 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा बीकेईएसएल के 40 से अधिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस इलाके में काफी दिनों से बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया पूर्व तीन वीसीआर भरी गई जिसमें से आज राशि जमा करने पर दो कनेक्शन जोड़ दिए। कार्रवाई के दौरान 11 मीटर जब्त किए गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: