HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

इस सप्ताह की सुर्खियां: बंगाल में जीता बीकानेरी, सीएम का दौरा रद्द, इस बार के अधिकमास में जेठ दो

हरीश बी शर्मा

4 months ago
बंगाल में जीता बीकानेरी, सीएम का दौरा रद्द, इस बार के अधिकमास में जेठ दो

इस सप्ताह की सुर्खियां

इस सप्ताह की सुर्खियां

हैलो बीकानेर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी बीकानेर से भी हैं। बेगाणी मोहल्ले मूल के विजय ओझा जोड़ासांको से भाजपा के बैनर पर चुनाव जीत चुके हैं। बीकानेर से बंगाल का राजनीतिक रिश्ता भी काफी पुराना रहा है।

सरला माहेश्वरी भी बीकानेर की बेटी हैं, जिन्होंने राज्यसभा में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। नागौर मूल के स्वयंप्रकाश पुरोहित पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के लगभग एकमात्र प्रवक्ता के रूप में टीवी पर होने वाली डिबेट्स में भागीदारी कर रहे थे। पाटे पर पहले से ही चर्चा थी कि बंगाल में इस बार बीजेपी चमत्कार करने वाली है, जो हुआ वह सामने है तो पाटा भी उत्साह में भरा है, लेकिन वहां रहने वालों का कहना है कि तेवर वही रहेंगे।

भाजपा को भी जीतने के लिए 'लोहा ही लोहे को काटता है की रणनीति अपनानी पड़ी। इसलिए बंगाल में भाजपा को भी पहले वामदलों और फिर टीएमसी की तर्ज पर ही राज करना होगा वरना ममता बनर्जी ने ऐलान कर ही दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देगी। पाटे का कहना है कि सात मई को तो पश्चिम बंगाल विधानसभा वैसे भी भंग हो जाएगी।

पांच राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव में तीन पर भाजपा का कब्जा होने से उल्लासित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में झालमूड़ी बांटी, लेकिन केरल में कांग्रेस की जय को लेकर कांग्रेसजनों का उत्साह अपेक्षाकृत कम दिखाई दिया। दो दिन पहले अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाकर थक चुके कार्यकर्ताओं को जीत को भुनाने की सूझी ही नहीं हो।

अलबत्ता सचिन पायलट पर राधामोहन दासगुप्ता की टिप्पणी पर कांग्रेसजनों का विरोध दर्ज करवाना एक उल्लेखनीय घटना रही, क्योंकि बीकानेर में सचिन पायलट के समर्थन में इतना बड़ा कार्यक्रम होना अशोक गहलोत की 'जेल में सुरंग है। इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के श्रीडूंगरगढ़ दौरे की बनी-बनाई योजना विरोध की संभावना को देखते हुए टाल दी गई।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुश्किलों से यहां कार्यक्रम करवाने की स्वीकृति ली थी, मुख्यमंत्री आते तो कुछ जलवा दिखा पाते। हाथ से मौका जाता रहा। हालांकि, दौरा वापस करवाने की कोशिशें जारी हैं।

सरकारी कर्मचारी आरजीएचएस से मिलने वाली दवाइयों के अभाव में आक्रोशित हो रहे हैं। आंदोलन का पहला चरण 12 मई को तय किया गया है। एसआई भर्ती परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सफल अभ्यर्थियों को निराश कर दिया है। पीबीएम अस्पताल में 27 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत पर शुरू हुई जांच में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। 

अफसोस इस बात का है कि इस प्रकरण की जांच की मांग शिव के पूर्व विधायक मानवेंद्रसिंह जसोल ने की है। बीकानेर के किसी वर्तमान विधायक तक भी शिकायतकर्ताओं ने यह जानकारी भेजना उचित नहीं समझा, जिससे यह संदेश जाता है कि पीबीएम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच के 'रिश्तों की भनक आम लोगों तक भी पहुंच चुकी है। इस बीच गुंजन सोनी को टीबी विभाग का विभागाध्यक्ष बना देने के आदेश के पीछे की कहानी भी चटखारे लेकर सुनाई जा रही है।

भोपाल के व्यापारी से 10 करोड़ की फिरौती के प्रकरण में पकड़े गए दुर्गेश सोनी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसके लिए आई तीन पिस्तौल में से दो बरामद की ली गई है। पाकिस्तान के जरिये आने वाली हेरोइन के पकड़े जाने के बाद जांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। यह एक बड़ा रैकेट है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है।

स्पा सेंटर पर देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही हैं। हनी ट्रैप के आरोप में दो युवतियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर छीना-झपटी की वारदातों से लोगों में भय है। लियाकत अली नाम के एक मजदूर से नौ हजार रुपये इसी छीना-झपटी में कुछ युवक लेकर चले गए। नहरबंदी से बढ़ती पानी की किल्लत से आम लोग परेशान हैं।

खास लोगों के घर सरकारी टैंकर पहुंच रहे हैं। तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच जेठ का महीना शुरू हो गया है। इस बार अधिकमास होने की वजह से जेठ के दो महीने होंगे। इसी दौरान नौतपा भी होना है। मतलब गर्मी कहर ढायेगी।
दुष्यंत कुमार का एक शेर है—
मैं बहुत कुछ सोचता रहता हूं पर कहता नहीं
बोलना भी है मना सच बोलना तो दरकिनार

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: