HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर : जलदाय विभाग का दफ्तर बना धोबीघाट, महिलाओं ने धोये कपड़े, देखें वीडियो

8 months ago
बीकानेर : जलदाय विभाग का दफ्तर बना धोबीघाट, महिलाओं ने धोये कपड़े, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। यह कोई धोबी घाट या घर का बाथरूम नहीं, बल्कि जलदाय विभाग का दफ्तर था, जहां बुधवार को महिलाओं ने पानी की किल्लत पर अपना गुस्सा ऐसे उतारा कि देखने वाले दंग रह गए। खाली मटके लेकर पहुंचीं, महिलाओं ने मटकों को फोड़ा और फिर दफ्तर में ही कपड़े धोने बैठ गईं।

दरअसल पानी की बूंद-बूंद को तरस रही गुरुद्वारा कॉलोनी वार्ड 55 की महिलाओं ने तक हारकर जलदाय विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को सबक सिखाने का अनोखा तरीका अपनाया। खाली मटके लेकर पहुंचीं और गुस्से में उन्हें वहीं फोड़ डाला। फिर क्या था,महिलाएं बैठ गईं दफ्तर में ही कपड़े धोने!

विरोध कर रही लालगढ़ इलाके की आरती, गुरुमीत, शांति देवी, परमजीत कौर, अमनप्रीत, राजेंद्र कौर और ऊषा ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।इस दौरान कांग्रेस नेता जावेद परिहार भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि पिछले 55नंबर वार्ड में पिछले काफी समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही ।

कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत भी करवाया गया लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। तक हारकर हमें यह रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन का यह नया अंदाज़ देखकर जलदाय विभाग के अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन में कर्मचारियों से बात कर पानी की सप्लाई आधा घंटा बढ़ाने का आश्वासन दिया और सफाई दी कि टेल एरिया है, इसलिए पानी आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।इलाके की महिलाओं ने साफ कह दिया अगर पानी नहीं मिला तो अगली बार न सिर्फ कपड़े, बल्कि दाल-रोटी भी इसी दफ्तर में पकाएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: