HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर : जयपुर-जोधपुर बाईपास पर सड़क हादसे में दो की हुई मौत, पढ़ें न्यूज़

9 months ago
बीकानेर : जयपुर-जोधपुर बाईपास पर सड़क हादसे में दो की हुई मौत, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                    बीकानेर।  बीकानेर के जयपुर-जोधपुर बाइपास पर सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई है।जबकि तीन जने घायल हो गये है। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार आज अलसुबह गणेशम् रिसोर्ट से एक कार बाहर निकलकर हाइवे पर आई और वहीं हाइवे पर तेज स्पीड से जा रही दूसरी कार से टकरा गई।बताया जा रहा है कि ये शादी समारोह से लौट रहे थे।इस कार में चार जने सवार थे। कार अभी हाइ वे पर चढ़ी ही थी कि दूसरी कार से जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो जनों की मौत हो गई।

 

जिसमें ज्योति पत्नी राकेश,विजय कुमार पुत्र मदन लाल की मौत हो गई।दोनों बीकानेर के रथखाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें ट्रोमा सेंटर के रेड एरिया में भर्ती किया गया है।घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।दोनों वाहनों को हटाकर रास्ता फिर से खुलवाया गया।मृतकों के शव मोर्चरी में रखे गए हैं,जहां आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए इन वाहनों के अंदर बैठी सवारियों को गंभीर चोट लगी। इन्हें बाहर निकालने के लिए भी लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को वाहनों को मौके से हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग करना पड़ा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: