बीकानेर : अस्पतालों का औचक निरीक्षण, यहाँ 12 में से सिर्फ 4 कर्मचारी मिले उपस्थित, देखें वीडियो




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीकानेर डॉ सुनील जैन एवं खण्ड कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कल्ला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसिंहसर, पीएचसी पलाना तथा उप स्वास्थ्य केंद्र उदयरामसर का औचक निरीक्षण किया गया।
दल द्वारा साफ सफाई व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता, निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना, गैर संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत अभियान, मातृ शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन सहित राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं के धरातल पर क्रियान्विति की समीक्षा की गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर उदयरामसर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वैच्छा से अनुपस्थित पाई गई तथा एएनएम द्वारा सरकारी योजनाओ की जानकारी का अभाव पाया गया ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलाना में 12 कर्मचारी में से केवल चार कार्मिक उपस्थित पाये गये। अनुपस्थित रहे कार्मिको को नोटिस तामील करवा दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरसिंहसर में सफाई ठेकेदार द्वारा मात्र एक कर्मचारी से काम लिया जा रहा था। सफाई व्यवस्था पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर की गई तथा संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार पैनल्टी की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ