HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर रेल फाटक : एप से ज्यादा तो दो लाइटें ही काम कर जाती शायद…

8 months ago
बीकानेर रेल फाटक : एप से ज्यादा तो दो लाइटें ही काम कर जाती शायद…

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, खबर सर्किल (राजेश ओझा)।  बीकानेर के रेल फाटक एक बड़ी समस्या बन चुका है लेकिन सरकार और जन प्रतिनिधियों के प्रयासों से लग रहा है की रेल फाटक के समस्या से निजात मिल सकता है लेकिन धरातल पर फिलहाल इसके लिए काम होता नज़र नहीं आ रहा इसके बीच बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने एक ऐसा एप बनाया है जिससे कोटगेट व सांखला रेल फाटक बंद और खुलने की सही जानकारी मिल सकेगी।

जानकारी सामने यह आ रही है की इस एप को सूचना रेल विभाग देगा फिर इस एप में फाटक बंद और खुलने की जानकारी फीड की जाएगी जिससे आम जनता को रेल फाटक बंद और खुलने का पता चल पाएगा।

लेकिन अगर बीकानेर के दाऊ जी रोड, जेल रोड और के ई एम रोड पर लाल और ग्रीन लाइट लगा दी जाए जिससे देख कर रेल फाटक बंद और खुले रहने की जानकारी कोटगेट की तरफ आने वाली जनता मिल जाये तो फिर वो अपना रास्ता बदल सकते है। लाल लाइट का मतलब रेल फाटक बंद है और ग्रीन लाइट का मतलब फाटक खुला है।

इन दो लाइटों का संचालन रेल फाटक बंद और खोलने वाला रेल कर्मचारी आराम से कर सकता है और इसमे समय भी नहीं लगेगा और लोग लाइट देख कर अपने रास्ते का चयन कर सकेंगे। इन दो लाइटों को लगाने की ज्यादा खर्चा भी नई आएगा और लाइट खराब होने पर जल्द ठीक भी की जा सकती है।

इस गंभीर समस्या से बीकानेर का हर नागरिक परेशान है और इसका जल्द निवारण चाहता है। एप अपने आप में एक नवाचार है और होना भी चाहिए लेकिन शायद एप को रेल फाटक बंद और खुलने की जानकारी रेल विभाग द्वारा दी जाएगी फिर यह जानकारी एप में फीड की जाएगी तब एप काम करेगा।

इन दो लाइटों को बंद और चालू अगर रेल फाटक खोलने वाला और बंद करने वाला कर्मचारी करें तो ज्यादा कारगर साबित हो सकती है और फाटकों पर भीड़ भी एकत्रित नहीं होगी क्यूकी रेल फाटक बंद होने की स्थिति में (मतलब रेड लाइट) दाऊ जी रोड से लोग चौखुटी पुल की तरफ डायवर्ट हो सकते है।

जेल रोड वाले नागरिक रानी बाज़ार वाले अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज की तरफ जा सकते है वही के ई एम रोड वाले नागरिक रेल फाटक बंद होने की स्थिति में (मतलब रेड लाइट) चौखुटी पुल या फिर अम्बेडकर सर्किल से अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज का इस्तेमाल कर सकते है। हालांकि एक ऐसा ही प्रस्ताव कई सालों पहले रेल विभाग को बताया जा चूका था लेकिन उस पर काम नहीं हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: