



हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने आज दो बदमाशों को अवैध पिस्टल मय चार जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई है।
बीकानेर के पुलिस थाना नापासर का एचएस रामस्वरूप को अवैध देशी पिस्टल सहित पकड़ा है। रामस्वरूप पर पूर्व में 12 प्रकरण दर्ज है। एक और कार्यवाही में पुलिस थाना जेएनवीसी में एक बदमाश आकाश को एक अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ पकड़ा है। आकाश पर भी पूर्व मे दो प्रकरण दर्ज है।
बीकानेर पुलिस अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के इनपुट पर लगातार धरपकड़ कर रही है। उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, थानाधिकारी विजेद्र सिला व एएसआई दीपक यादव ने की है।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ