HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

13 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थों की खेप को बीकानेर पुलिस ने किया नष्ट

7 months ago
13 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थों की खेप को बीकानेर पुलिस ने किया नष्ट

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने आज अवैध मादक पदार्थों नस्तीकरण का काम किया है। राजस्थान पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकानेर में अवैध मादक पदार्थों की भारी खेप को नष्ट किया है। जिले में गठित ड्रग्स डिस्पोज़ल कमेटी की देखरेख में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। इसमें कुल 74 अभियोगों में ज़ब्त किए गए नशे के पदार्थों को नष्ट किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 13 करोड़ 47 लाख 62 हजार 505 रुपये आंकी गई है।

यह कार्यवाही बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेंदर सिंह सागर के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान एएसपी (शहर) सौरभ तिवारी, निरीक्षक सुभाष बिजारणिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अपराध शाखा की रिपोर्ट के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 1464 किलोग्राम डोडा पोस्ट, 38.6 क्विंटल गांजा, 8.44 ग्राम एमडी, 201.20 ग्राम स्मैक, 5.758 किलोग्राम हेरोइन, 467 ग्राम चरस, अफीम के 90.9 किलोग्राम पौधे और 4151 नशे के टेबलेट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया और न्यायालय के आदेशानुसार की गई, ताकि अवैध नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hellobikaner #bikaner khabar #bikaner samachar #news #bikaner
Share: