बीकानेर पुलिस ने पकड़े दो जगह पर कैसीनो गेम पर जुआ खेलते दस आरोपी, देखें वीडियो




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जगहों पर कैसीनो गेम पर जुआ खिलाते व खेलते दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बीकानेर नयाशहर थाना क्षेत्र के सैटेलाइट अस्पताल के पास अवैध जुआ संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैसीनो मशीनों पर दांव लगवाने और खेलने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मौके से 19,030 रुपये नकद, छह कैसीनो मशीनें और अन्य सामग्री बरामद की।
पुलिस ने एक और जगह गुप्त सूचना के आधार पर सैटेलाइट अस्पताल के पास एक अस्थायी स्थान पर छापेमारी की है जहाँ कैसीनो मशीनों पर दांव लगवाया जा रहा था। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद कई लोग भागने लगे, लेकिन सात आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से कुल 20,150 रुपये, सात कैसीनो मशीनें, टोकन सामग्री और जुआ संचालन में उपयोग होने वाले उपकरण मिले।

यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नयाशहर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से किया।
इन दोनों जगह हुई कार्रवाई में पुलिस ने बाबूलाल, संतोष, मनीष, अफराज, घनश्याम, अजयपाल, राजपाल, नंदलाल, महबूब अली व मोहम्मद नियाज को गिरफ्तार किया। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाडी, सीओ श्रवण दास के नेतृत्व में नया शहर थानाधिकारी कविता पूनीया ने मय टीम यह कार्रवाई की है सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम तथा धारा 112 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ