HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, मोदी ने दिखाई हरी झंडी, पढ़ें न्यूज़

8 months ago
बीकानेर को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, मोदी ने दिखाई हरी झंडी, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,            बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान को दो वंदे भारत एक्सप्रेस और एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी।  मोदी ने आज राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित समारोह में इन ट्रेनों को आभासी माध्यम से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिन दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें ट्रेन संख्या 46471 बीकानेर – दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर अन्य सभी दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर बीकानेर से रवाना होगी और पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन संख्या 46472 के रूप में दिल्ली कैंट से शाम को चार बजकर 45 मिनट पर चलेगी और रात में 11 बजकर पांच मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी।

 

बीकानेर और दिल्ली कैंट के बीच यह ट्रेन श्री डूंगरगढ़, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के बीच रूकेगी। प्रधानमंत्री ने बीकानेर – दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ही जोधपुर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस और उदयपुर सिटी -चडीगढ एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने के बाद राजस्थान में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या छह हो गयी। इससे पहले राजस्थान में निम्नलिखित मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं।


ट्रेन नंबर 12461/12462 जोधपुर-साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20977/20978 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20981/20982 उदयपुर-आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20979/20980 उदयपुर-जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: