HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर : इस ट्रेन में सेना के जवान की हत्या, पुलिस कर रही है जांच, देखें वीडियो

7 months ago
बीकानेर : इस ट्रेन में सेना के जवान की हत्या, पुलिस कर रही है जांच, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,बीकानेर । कल रात बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर अचानक से अफरा तफरी मच गई। घटना रात कल रात यानि रविवार के रात 11 बजे के बाद की है जब बीकानेर रेल्वे स्टेशन से यात्री जम्मूतवी ट्रेन मे यात्रा करने के लिए बैठने गए तो अचानक देखा की एक व्यक्ति खून से लथपथ ट्रेन के डिब्बे पड़ा था।

जानकारी के अनुसार कल रात बीकानेर की ओर आ रही जम्मूतवी में एक जवान की हत्या कर दी गई। अज्ञात युवकों ने उस पर चाकूओं से हमला किया और गंभीर घायल कर दिया। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस मामले में रेलवे पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। आरपीएफ के अनुसार ट्रेन बीकानेर आ रही थी जिसमें सेना का ये जवान जिगर कुमार चौधरी सवार था। रास्ते में लूणकरनसर और बीकानेर के बीच उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष आपसे में भिड़ गए। जिगर कुमार के शरीर पर चाकूओं से वार किया गया। जिससे काफी खून बह गया।

उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चौधरी का शव मोर्चरी में रखा गया है। जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना देनी होगी। झगड़ा करने वाले फरार हो गए लेकिन पुलिस ने रेलवे के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इन युवकों से पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि अटेंडेंट के साथ ही सेना के जवान का झगड़ा हुआ था। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hello Bikaner (@hellobikaner)

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hellobikaner #bikaner news #bikaner khabar #hellobikaner news #hindi news #news bikaner
Share: