HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बड़ी न्यूज़ : आईसीसी ने इस टीम को टी-20 विश्वकप से किया बाहर, उसकी जगह खेलेगी यह टीम, पढ़ें न्यूज़

4 months ago
बड़ी न्यूज़ : आईसीसी ने इस टीम को टी-20 विश्वकप से किया बाहर, उसकी जगह खेलेगी यह टीम, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, स्पोर्ट्स डेस्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को बंगलादेश के अड़ियल रवैये पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा कर दी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी संजोग गुप्ता ने बोर्ड को औपचारिक रूप से पत्र लिखा कि बंगलादेश की मांगें बोर्ड की पॉलिसी के हिसाब से नहीं है। बोर्ड के सभी सदस्यों को लिखे गए इस पत्र में गुप्ता ने बताया कि बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) आईसीसी बोर्ड के फैसले का पालन नहीं कर रहा था और इस बड़े इवेंट के लिए बंगलादेश की जगह किसी दूसरे देश, इस मामले में स्कॉटलैंड को बुलाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। इस पत्र की कॉपी बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है, जो आईसीसी बोर्ड के सदस्य हैं।

उन्होंने क्रिकेट स्कॉटलैंड को भी लिखा और उन्हें भारत और श्रीलंका में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए औपचारिक न्योता भेजा। क्रिकबज ने क्रिकेट स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी ट्रुडी लिंडब्लेड से संपर्क किया। उनकी ओर से कोई तुरंत जवाब नहीं मिला, लेकिन वेबसाइट को पता चला है कि शनिवार सुबह दुबई और एडिनबर्ग के बीच हॉटलाइन शुरू हो गई थीं।

क्रिकेट की वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ने बंगलादेश को भारत में खेलने के अपने रुख पर विचार करने का समय दिया था और मुख्य कार्यकारी गुप्ता लगातार बीसीबी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। आईसीसी नहीं चाहता था कि ऐसा कोई खतरनाक उदाहरण बने जहां कोई सदस्य मैचों को दूसरी जगह कराने की मांग करे। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह विश्व कप प्रतियोगिता की पवित्रता की रक्षा करना चाहता है।

स्कॉटलैंड अपने प्रदर्शन के आधार पर मौजूदा रैंकिंग में 14वें नंबर है और इसी लिये उसे विश्वकप में जगह मिली है। स्कॉटलैंड अब टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में ग्रुप सी में होगा और कोलकाता में वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद वह मुंबई जाकर 17 फरवरी को नेपाल से भिड़ेगा।

 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: