HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बीकानेर शहर से बड़ी खबर : दो दुकानों में फेंकी ज्वलनशील पदार्थ, मौके पर पुलिस

3 months ago
बीकानेर शहर से बड़ी खबर : दो दुकानों में फेंकी ज्वलनशील पदार्थ, मौके पर पुलिस

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                     बीकानेर।  बीकानेर शहर में दो दुकानों में एसिड जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। जहां पर जनरल आईटम की दो दुकानों पर एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ फेेंक दिया गनीमत रही कि ज्वलनशील पदार्थ किसी व्यक्ति के चेहरे पर नहीं गिरा।  जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार स्थित घूम चक्कर के पास दो रिश्तेदारों की जनरल आईटम की दुकानें है।

 

 

जहां पर एक व्यक्ति आया और ज्वलनशील पदार्थ की बोतल फेंक गया। जिसके चलते एकबारगी तो आसपास में अफरा तफरी मच गयी। जानकारी के अनुसार ज्वलनशील पदार्थ के कारण दुकान में बैठे एक ग्राहक धोती जल गयी वहीं दुकानदार के पैरों में ज्वलनशील पदार्थ लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

 

 

थानाधिकारी सविता डाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दुकानों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है। यह ज्वलनशील पदार्थ एसिड है या फिर कुछ और ये तो जांच के बाद ही सामने आया है। खबर लिखे जाने तक इस सम्बंध में पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गयी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: