HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बड़ी खबर : बीकानेर में फायरिंग, दो शूटरों ने सात राउंड फायरिंग की, देखें वीडियो

8 months ago
बड़ी खबर : बीकानेर में फायरिंग, दो शूटरों ने सात राउंड फायरिंग की, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर के एक युवा कारोबारी को टारगेट में ले चुके गैंगस्टरों के शूटरों ने बुधवार अल सुबह कारोबारी सुखदेव चायल के सादुल गंज स्थित मकान में फायरिंग कर सनसनी मचा दी। बाइक पर सवार होकर आये दो शूटरों ने युवा कारोबारी के मकान पर सात राउंड फायरिंग की। सुबह करीब साढे चार बजे मकान पर हुई फायरिंग से कारोबारी के परिवार में दशहत सी फैल गई। मौके पर फायरिंग करने आये शूटरों का सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने समूचे जिले में कड़ी नाकाबंदी करवा दी और वे खुद पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जांच पड़ताल के लिये पहुंचे,साक्ष्य सबुत जुटाने के लिये एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शूटरों का दबोचने के लिये जिले भर में सशस्त्र पुलिस बल की नाकाबंदी करवा दी। जानकारी में रहे कि बीकानेर पुलिस ने अभी हाल ही गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्त में लिया था।

गिरफ्त में आये कुख्यात हथियार सप्लायर श्रवण सिंह सोढ़ा और राजेश तर्ड से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह बीकानेर में रियल स्टेट कारोबारी सुखदेव चायल को शूट करने की फिराक में थे। दोनों हथियार सप्लायर फिलहाल व्यास कॉलोनी थाने की पुलिस कस्टडी में है। इस बीच बुधवार अल सुबह गैंगस्टर के शूटरों ने कारोबारी सुखदेव चायल के मकान पर फायरिंग कर दी। सीआई व्यास कॉलोनी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

उन्होने बताया कि घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द से जल्द खुलासा करेंगे। पुलिस ने सुखदेव चायल भी वारदात के सिलसिले मे ंजानकारी जुटाई है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाइक पर सवार होकर आये दो शूटर साफ नजर आ रहे हैं। बाइक पर पीछे बैठा शूटर मकान की दिवार के ऊपर से फायरिंग करता साफ नजर आ रहा है। फायरिंग की सातों गोलियां मकान के डायनिंग हॉल के बाहर लगे कांच और ऊपर सिलिंग पर लगी है।

पुलिस कई एंगल से कर रही पड़ताल
वारदात की सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी,सौरभ तिवाड़ी,सीओ सुभाष गोदारा,सीआई व्यास कॉलोनी सुरेन्द्र पचार,सीआई सदर दिगपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और गहराई से जांच शुरू कर दी है। एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि वारदात के सिलसिले में पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है, फिरौती का एंगल भी शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें जल्द पकडऩे के लिए कार्रवाई जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: