HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

big Alert : घर बैठे Aadhaar में बदलेगा मोबाइल नंबर, देखें केसे…

6 months ago
big Alert : घर बैठे Aadhaar में बदलेगा मोबाइल नंबर, देखें केसे…

आधार भारत में पहचान का सबसे बड़ा और सबसे भरोसेमंद माध्यम बन चुका है। बैंकिंग हो, मोबाइल कनेक्शन हो, सरकारी योजनाओं का लाभ हो या ऑनलाइन वेरिफिकेशन हर जगह Aadhaar जरूरी हो गया है। लेकिन Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर कई बार बदल जाता है, खो जाता है या बंद हो जाता है। ऐसे में OTP नहीं आता, वेरिफिकेशन नहीं होता और कई जरूरी काम रुक जाते हैं।

 

मोबाइल नंबर अपडेट कैसे होगा? (संभावित प्रोसेस)

UIDAI द्वारा जारी पोस्टर और जानकारी के अनुसार प्रक्रिया इस प्रकार होगी: Aadhaar App डाउनलोड करें: QR कोड स्कैन करके या Google Play / App Store से डाउनलोड करें। ऐप खोलें और अपना 12-अंकों वाला Aadhaar नंबर डालें। कैमरे के सामने चेहरा स्कैन करें ऐप आपका Face Match कर लेगा। जिस नंबर को आप अपडेट करना चाहते हैं, उसे दर्ज करें। उस मोबाइल पर आए OTP को एंटर करें। स्क्रीन पर दिखेगा — “Mobile Number Updated Successfully”

मोबाइल नंबर अपडेट Aadhaar केंद्र जानें की जरूरत खत्म

अब, 2025 में UIDAI ने इस परेशानी को खत्म कर दिया है। अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए लोगों को Aadhaar केंद्र जाना पड़ता था, लाइन में लगना पड़ता था और कई बार दस्तावेज भी दिखाने पड़ते थे। हाल ही में UIDAI ने अपने नए Aadhaar App के लॉन्च के साथ यह घोषणा की है कि Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट जल्द ही घर बैठे, OTP + Face Authentication के माध्यम से किया जा सकेगा यानी अब आपको Aadhaar सेवा केंद्रों तक का झंझट झेलने की जरूरत नहीं होगी।

 

इन लोगों को होगा फायदा

यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए वरदान है जिनका पुराना नंबर बंद हो गया है, SIM बदला है, या वे किसी कारणवश Aadhaar केंद्र नहीं जा पाते। UIDAI का उद्देश्य Aadhaar सेवाओं को और डिजिटल, आसान और तेज बनाना है ताकि कम समय में अधिक सुविधाएं मिल सकें।

ऐप Aadhaar App की मुख्य खूबियां

नए Aadhaar App में जो सुविधाएं दी गई हैं: कई Aadhaar प्रोफाइल (जैसे परिवार के सदस्यों) एक ही ऐप में जोड़ने की सुविधा, बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प प्राइवेसी और सुरक्षा की बेहतर सुविधा, QR-code आधारित Aadhaar शेयरिंग बिना कागज के पहचान वेरिफिकेशन, फेस-ओथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट आसान, तेज और सुरक्षित।

इन बातों का रखें ध्यान

बायोमैट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट / आइरिस / फोटो) अभी भी केवल Enrollment Centre से ही होंगे। अगर आपका Aadhaar से लिंक पुराना नंबर बंद है, OTP आपके पास नहीं आएगा ऐसे में पहले आप verification के लिए नजदीकी केंद्र जाएं।अपडेट के बाद SMS / नोटिफिकेशन आने तक पुराने नंबर से Aadhaar आधारित वेरिफिकेशन रोक दें। ऐप डाउनलोड केवल आधिकारिक स्रोत (Google Play / App Store) से करें।

 

कहां काम आएगा अपडेटेड मोबाइल नंबर?

Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह इन सभी कामों में काम आता है: बैंक KYC, सिम खरीदना, PAN-Aadhaar linking, UPI activation, LPG subsidy, DigiLocker, सरकारी योजनाएं, Passport / Driving License अप्लाई, Income Tax ई-फाइलिंग, ऑनलाइन Aadhaar सेवाएं। अगर नंबर गलत या बंद हो तो इन सभी सेवाओं में दिक्कतें आने लगती हैं।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: