HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

News Today: भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब , पढ़ें न्यूज़

2 months ago
भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब , पढ़ें न्यूज़

News Today

भारत ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के कैंप पर आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आतंकवाद को पालने वाले देश को दूसरे पर अंगुली उठाने से पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में रविवार को कहा, "हमने कराची में हाल ही में हुई घटना के संबंध में भारत के विरुद्ध निराधार आरोप लगाने वाली पाकिस्तान की रिपोर्टें देखी हैं।

 

 

 हम इन आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। दूसरों पर अंगुली उठाने के बजाय, पाकिस्तान को अपने भीतर झाँकना चाहिए, अपने क्षेत्र में मौजूद आतंकवादी ढाँचे के विरुद्ध विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए तथा राज्य की नीति के एक साधन के रूप में आतंकवाद पर निर्भर रहने की अपनी प्रवृत्ति का परित्याग करना चाहिए।" उल्लेखनीय है कि इस हमले में पाकिस्तान के चार रेंजर्स के मारे जाने की खबर है। 

( Source : news agency )

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: