HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

सहायक उप निरीक्षक पुलिस को एसीबी ने तीन लाख रूपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

5 months ago
सहायक उप निरीक्षक पुलिस को एसीबी ने तीन लाख रूपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज कार्यवाही करते हुए प्रवीण सहायक उप निरीक्षक पुलिस, काईम ब्रांच, पल्लव विहार, गुरूग्राम, हरियाणा को परिवादी से 3,00,000 रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि प्रवीण सहायक उप निरीक्षक पुलिस क्राईम ब्रांच, पल्लव विहार, गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा परिवादी के मामा को प्रकरण संख्या 811/2025 पुलिस थाना सदर जिला गुरुग्राम, हरियाणा में दर्ज प्रकरण में पुलिस रिमाण्ड में परेशान नही करने व मदद करने के बदले में परिवादी से 3,00,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

जिस पर भुवन भुषण यादव, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्र.नि.ब्यूरो, जोधपुर के सुपरविजन में पारस सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो जोधपुर ग्रामीण के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करते हुए प्रवीण सहायक उप निरीक्षक पुलिस को 3,00,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान, जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #ACB News #hello bikaner acb news #hello bikaner news #hello bikaner today news #Rajasthan ACB News #rajasthan news
Share: