HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

सहायक उप निरीक्षक 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

8 months ago
सहायक उप निरीक्षक 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                      जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक को ग्राम झामरी पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर में परिवादी के रिश्तेदार के घर पर 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी व परिवादी के परिवारजनों की जमीन के विवाद के कारण एसडीएम भुसावर द्वारा जमीन को राज्य सरकार के अधीन लेने के लिए पुलिस थाना भुसावर से रिपोर्ट चाही गई थी। आरोपी उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक उक्त रिपोर्ट को परिवादी के पक्ष में तैयार कर देने की एवज में 40,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी भरतपुर के श्री अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पुलिस थाना भुसावर में पदस्थापित उदयसिंह सहायक उप निरीक्षक को ग्राम झामरी पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर को परिवादी के रिश्तेदार के घर पर 40,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा गया है। आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #rajasthan news #hellobikaner #bikaner hindi news #all india news today #all of news #bikaner all news #bikaner all time news #bikaner leterst news #bikaner letest new #bikaner news today #district news #hellobikaner all of news #hellobikaner hindi news #India News #india news today #latest india news #news today rajsthan #rajasthan news today #rajasthna news today #today india news #today news hellobikener
Share: