HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित 26 दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

nims
3 days ago
उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित 26 दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बीकानेर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले की नोखा, लूणकरणसर, खाजूवाला, छत्तरगढ़, पूगल व बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की पूर्व में विज्ञप्ति में आवंटन से शेष रही व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए सशुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। 

 

 

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र 22 जून 2026 की शाम 5 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) से (राजकीय अवकाश को छोड़कर) 100 रुपये के भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी बीकानेर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि भरे हुए आवेदन पत्र 22 जून 2026 की शाम 5 बजे तक जमा करवाए जा सकते है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों (चयनित आवेदन पत्रों को छोड़कर) को निरस्त कर दिया गया है। अतः उक्त वार्डों/ग्रामों के लिए इच्छुक पात्र आवेदकों को पुनः नये सिरे से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

 

 

उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के संबंध में योग्यता, चयन मापदंड एवं अन्य दिशा निर्देश तथा रिक्त उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट व जिला रसद कार्यालय बीकानेर से प्राप्त की जा सकती है। 

 

 

उन्होंने बताया कि बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत लाखूसर, पेमासर, खारा, नौरंगदेसर, दाउदसर, बदरासर, नापासर, मालासर, सूरतसिंहपुरा, हिम्तासर, बम्बलू, नोखा तहसील की किशनासर, शोभाणा, खाजूवाला तहसील की कुण्डल, नौसेरा, बेरियावाली, 2 केएलडी, 34 केवाईडी, लूणकरणसर तहसील की कपूरीसर, हाफासर, मिठड़िया, छतरगढ़ तहसील की खारबारा, संसारदेसर तथा पूगल तहसील की बराला, डण्डी तथा भानीपुरा ग्राम पंचायतों की रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: