नए बैच प्रारंभ: A.O.C इंस्टीट्यूट बना विद्यार्थियों और अभिभावकों की पहली पसंद, पढ़ें न्यूज़
नए बैच प्रारंभ
हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर में पुष्करणा स्कूल के पास स्थित A.O.C. Institute शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। संस्थान में Arts, Commerce एवं Science वर्ग के सुव्यवस्थित बैच सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।
संस्थान के निदेशक Yogesh Kumar Purohit ने बताया कि यहाँ विद्यार्थियों को स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है। इसके अतिरिक्त संस्थान में RKCL कोर्स भी संचालित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल ज्ञान का लाभ मिल रहा है।
संस्थान आज शहर का सबसे सफलतम, विश्वसनीय एवं करियर निर्माण के लिए अग्रणी शिक्षण संस्थान बन चुका है। यहाँ अब तक 1300 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर चुके हैं तथा अनेक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार 12वीं कक्षा का एक विशेष बैच मात्र 30 दिनों में 60 विद्यार्थियों की संख्या पूर्ण कर सफल रहा। इसी क्रम में नया बैच आगामी गुरुवार से प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
A.O.C. Institute में अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाती है। यही कारण है कि संस्थान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ