HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

इस सप्ताह की सुर्खियां: रेल फाटकों पर फिर याचिका, गर्मी हुई विकराल, पाटों पर बंगाल चुनाव

हरीश बी शर्मा

1 month ago
रेल फाटकों पर फिर याचिका,  गर्मी हुई विकराल,  पाटों पर बंगाल चुनाव

इस सप्ताह की सुर्खियां

हैलो बीकानेर। प्रचंड गर्मी के इस भीषण दौर में दिन में ग्यारह बजे से चार बजे तक शहर में कर्फ्यू के हालात बने हुए हैं। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई देते हैं, जिन्हें जरूरी काम से निकलना होता है। एक से तीन बजे तक का समय तो पूरी तरह से सून में निकल रहा है और यह दौर अभी एक महीने और चलना है। बीच-बीच में कभी-कभी वैस्टर्न डिस्टरबेंस राहत देने आ सकता है, लेकिन शहर को कहीं राहत नहीं है। गर्मी से बचा तो पानी की किल्लत में उलझेगा और अगर पानी मिलने लगा तो बिजली की अघोषित कटौती से परेशान रहेगा। नाकारा हुए राजनेताओं से नाउम्मीद शहर को पता चल गया है कि न तो एसपी कुछ करेंगे ना कलेक्टर, यह शहर ऐसा ही रहेगा।


आखिरकार कोटगेट-सांखला फाटक पर आरयूबी निर्माण को लेकर बात आगे बढ़नी शुरू हुई ही थी कि हाइकोर्ट में लगाई गई एक याचिका से इसका भविष्य न्याय मिलने के इंतजार में है। इस बीच इस परियोजना के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृति को लेकर भाजपा के नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और नगर विधायक जेठानंद व्यास के समर्थक अपने-अपने नेताओं को श्रेय देते हुए इस बात से पूरी तरह से नावाकिफ हैं कि 19 मई को कलेक्टर को इस परियोजना पर लगी याचिका पर जवाब देने हाइकोर्ट ने तलब किया है।


बहरहाल, इस भीषण गर्मी में रेल फाटक के बंद होने पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान का रास्ता भले ही नहीं निकला हो, लेकिन यहां प्रशासन से टैंट लगाकर छांव करने का बंदोबस्त कर दिया है। इस बीच बीकानेरी भुजिया को देश-दुनिया में ‘बीकाजी’ नाम से प्रसिद्ध करने वाले उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ का निधन हो गया है। खुले व्यवहार और बंद मुट्ठी सहयोग देने के लिए पहचाने जाने वाले फन्नाबाबू के अचानक जाने से शहर के अनेक लोगों के चेहरे मुरझा गये हैं। फन्ना बाबू के बेटे दीपक अग्रवाल से अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी, जिन्हें वे किस हद तक निभा पाएंगे, यह भी देखना होगा। फन्ना बाबू के निधन पर संवेदनाएं अर्पित करने हालांकि काफी लोग पहुंचे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आना बड़ी खबर बना।  संभव है आने वाले दिनों में बीकानेर कांग्रेस में कुछ बड़ा परिवर्तन देखने को मिले। वैसे भी अशोक गहलोत 2028 के चुनावों की तैयारी में लग चुके हैं।


पिछले दिनों स्कूटी चालक के पास मिली हेरोइन से पाकिस्तान से जुड़े तारों की जानकारी तो मिली, लेकिन इससे आगे कुछ नहीं हो पाया। सोजत के जिस राजेश प्रजापत की स्कूटी थी, वह पहले से ही फरार है। इस बीच लारेंस के नाम पर भोपाल के व्यवसायी को धमकाने के आरोप में बीकानेर में गिरफ्तारी हुई है। दुर्गेश नाम के व्यक्ति के फोन से फोन किया गया था। जयप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। खाजूवाला के एक नाबालिग को पंजाब में हैंड-ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया है। पिछली बार भी एक हत्या के मामले में नाबालिग को पकड़ा गया था।

बीकानेर के पश्‍चिमी बंगाल और खासतौर से कोलकाता से करीब का रिश्ता है। पश्‍चिम बंगाल के चुनाव को लेकर बीकानेर के पाटों पर चर्चाओं का दौर जारी है। वामदलों को अपदस्थ करने वाली ममता बनर्जी इस बार कांटें की टक्कर में उलझी हुई है। पाटों का स्पष्ट मानना है कि इस बार अपनी सरकार को बचाने के लिए ममता बनर्जी को बड़ी बाजी खेलनी होगी। हमेशा ही चुनाव के लिए तैयार रहने वाली भाजपा ने हालांकि पिछली बार की गलतियों से कोई सीख नहीं ली, लेकिन एक पूरा पक्ष है जिसका यह मानना है कि भाजपा यहां चमत्कार करने जा रही है। 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पराक्रम दिखाने वाले ब्रिगेडियर जगमालसिंह का निधन हो गया। लगभग नब्बे साल के जगमालसिंह को वीर चक्र मिला था।

लालेश्‍वर महादेव मंदिर में एक बड़े पुस्तकालय खोला गया है। संवित सोमगिरिजी के सपने को साकार करने में लगे मंदिर-मठ के महंत विमर्शानंदगिरिजी यहां एक गुरुकुल भी स्थापित करना चाहते हैं। संवित सोमगिरिजी के पांचवें निर्वाण दिवस और मंदिर के 147वें स्थापना दिवस पर मंदिर परिसर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इफ्तिखार आरिफ का एक शेर हैˆ

एक चराग और एक किताब और एक उम्मीद असासा
उस के बाद तो जो कुछ है वो सब अफसाना है

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: