HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

करुणा इण्टरनेशनल, बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन 31 जनवरी को 

4 months ago
करुणा इण्टरनेशनल, बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन 31 जनवरी को 
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। करुणा इण्टरनेशनल संस्था, बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन 31 जनवरी, शनिवार को प्रातः 10:30 बजे गंगाशहर स्थित टी. एम. ऑडिटोरियम में समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि समारोह में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, जीव दया, अहिंसा, करुणा, राष्ट्र भक्ति, नशामुक्ति, शाकाहार इत्यादि क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष मेघराज बोथरा ने बताया कि बताया कि इस दौरान लगभग 100 करुणा क्लब्स स्कूल्स के प्रधानाध्यापक एवं करुणा क्लब प्रभारी को भी सम्मानित किया जाएगा।
————————
करुणा क्लब्स के अध्यक्ष एवं सचिव का भी किया जाएगा सम्मान 
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जतनलाल दूगड़ के मुताबिक इस वर्ष नवाचार करते हुए उपस्थित प्रत्येक विद्यालय के करुणा क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव का भी सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 4 से लेकर आगे की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ही करुणा क्लब के पदाधिकारियों का दायित्व दिया जाता है। इन्हीं पदाधिकारियों में से अध्यक्ष एवं सचिव का सम्मान किया जाएगा।
———————–
दयावान अवार्ड से नवाजा जाकर विद्यार्थियों का बढाया जाएगा हौंसला 
संस्था के सचिव राजेश रंगा ने बताया कि करुणा इण्टरनेशनल संस्था के उद्देश्यों के अनुसार कार्य करने वाले 11 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को दयावान अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
————————
नशा मुक्त जीवन – सुखद – संपन्न जीवन पोस्टर प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों को भी किया जाएगा पुरस्कृत
संस्था के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध के मुताबिक पिछले दिनों हुई नशा मुक्त जीवन – सुखद – संपन्न जीवन पोस्टर प्रतियोगिता के अव्वल विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो वर्गों में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में नगर की 21 स्कूल्स के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रत्येक विद्यालय से प्रति वर्ग प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
———————-
इन्हें किया अतिथियों के रूप में आमंत्रित 
संस्था के कोषाध्यक्ष भैंरूदान सेठिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीकानेर (पश्चिम) के विधायक जेठानंद व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) किशन दान चारण, स्काउट व गाइड के बीकानेर सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित एवं समाजसेवी जयचंद लाल डागा एवं विनोद बाफना को अतिथियों के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: