HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर की कार्यवाही

nims
3 days ago
अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर की कार्यवाही

बीकानेर,। शनिवार रात अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर खान विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील बज्जू के बज्जू तेजपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में सरकारी भूमि में खनिज जिप्सम का अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन एवं एक डंपर जब्त किया गया। मौके पर विद्यालय परिसर में शौचालय एवं पानी की टंकी के निर्माण के दौरान खुदाई में निकले जिप्सम को डंपर में लोड किया जा रहा था।

Image

खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौके पर 55 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन पाया गया। मौके पर अवैध खनन करता कोई मौजूद नहीं मिला। इस दौरान कुल 3,30,400 रुपये की शास्ति आरोपित की गई एवं खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी द्वारा पुलिस थाना बज्जू में अवैध खनन की एफ आई आर दर्ज करवायी गई। कार्यवाही में बज्जू तहसीलदार मदन सिंह यादव, खनिकार्यदेशक  अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं पुलिस निरीक्षक  जगदीश प्रसाद मय बज्जू पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।

Image

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: