HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

सही साबित हुई एक एक भविष्यवाणी: एक सप्ताह पहले ही बता दिए थे आचार्य ने बंगाल के नतीजे, देखें वीडियो

1 month ago
एक सप्ताह पहले ही बता दिए थे आचार्य ने बंगाल के नतीजे, देखें वीडियो

सही साबित हुई एक एक भविष्यवाणी

हैलो बीकानेर। शहर के लोकप्रिय कवि और ज्योतिष साधक संजय आचार्य वरुण ने तकरीबन एक सप्ताह पूर्व ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की विदाई और भाजपा के प्रचंड बहुमत की घोषणा कर दी थी। एक सप्ताह पूर्व जब सभी को लग रहा था कि बंगाल में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा लेकिन सत्ता परिवर्तन नहीं होगा, राजनीतिक विश्लेषकों सहित अनेक ज्योतिषाचार्यों की राय थी कि ममता बनर्जी सत्ता में वापसी करेंगी।

उस समय संजय आचार्य वरुण ने एक विडियो जारी कर अपनी ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर बताया कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन होगा, तृणमूल कांग्रेस विदा होगी और भाजपा 170 से 195 के बीच सीटें पाकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और तृणमूल कांग्रेस 65 से 80 सीटों पर सिमट जाएगी। आज चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आचार्य की सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं।

उन्होंने बताया कि हालांकि शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं लेकिन इस पद के लिए कोई चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। यदि शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह उनके लिए काफी चुनौतियों से भरा रहेगा। आचार्य ने बताया कि सार्वजनिक रूप से ममता बनर्जी की कुंडली अनेक परिवर्तनों के साथ कोई रूपों में मिलती है। उन्हें मेष लग्न विश्वसनीय लगा, इसके साथ ही अन्य अनेक आधारों का सहयोग लेते हुए उन्होंने उक्त भविष्यवाणी की, जो तकरीबन सत्य सिद्ध हुई।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: