HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

Cricket News: आयरलैंड की गेंदबाजी हमसे कही अधिक बेहतर थी: अभिषेक शर्मा

2 months ago
आयरलैंड की गेंदबाजी हमसे कही अधिक बेहतर थी: अभिषेक शर्मा

Cricket News

भारतीय टी-20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मानना है कि आयरलैंड के गेंदबाजों ने हमसे कही अधिक बेहतर गेंदबाजी की। आयरलैंड से मिली 34 रनों की हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में अभिषेक शर्मा ने कहा, “ मुझे लगता है कि पिच में कुछ तो बात थी। जैसे जब आयरलैंड बल्लेबाजी कर रहा था, तो उन्होंने कुछ शॉट्स बहुत अच्छे से खेले, जबकि हमारे लिए कई शॉट्स खेलना मुश्किल था। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने हमारे लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अच्छी गेंदबाजी की और अपने प्लान पर सही से अमल किया। जहां तक भारत के बाकी बल्लेबाजो की बात है, मुझे लगता है कि बहुत कम शॉट्स ही सही से लग पाए। लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी प्लानिंग की थी।

 

 


उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर, आयरलैंड ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में जैसा प्रदर्शन किया, वे सच में इस जीत के हकदार थे। कुछ चीज़ें ऐसी थीं जिन्हें हम एक टीम के तौर पर सही से नहीं कर पाए। लेकिन हर मैच से आप छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं और मुझे लगता है कि यह भी उन्हीं मैचों में से एक था। हमने बहुत कुछ सीखा। लेकिन एक ग्रुप के तौर पर उन्होंने बहुत अच्छा खेला। वे सच में जीत के हकदार थे।"

 

 


उन्होंने कहा, "बात बस इतनी है कि हम हालात के हिसाब से कितनी जल्दी ढलते हैं। एक टीम के तौर पर यह बहुत मायने रखता है। क्योंकि जब आप लगातार मैच खेल रहे होते हैं, तो एक ग्रुप के तौर पर आपको आगे बढ़कर हालात के हिसाब से ढलना होता है... मुझे लगता है कि एक मजबूत टीम के तौर पर आपको बहुत तेजी से हालात के हिसाब से ढलना होता है। और आज हम यही करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अफसोस, ऐसा नहीं हुआ।"

 


अभिषेक ने कहा, "सभी टीमों के लिए हमारी एक ही योजना होती है। हमारे वीडियो एनालिस्ट और कोच के पास सभी गेंदबाजो के बारे में बहुत जानकारी होती है। मैं यह नहीं कहूंगा कि वह हमारे लिए कोई सरप्राइज थे, लेकिन उन्होंने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की। एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर उन्होंने जिस एरिया में गेंदबाजी की, वह हमसे कहीं बेहतर थी। और एक ग्रुप के तौर पर आप ऐसे ही सीखते हैं। आज हमने भी उनसे काफी कुछ सीखा। तो बस, यह उन्हीं मैचों में से एक था।"

( Source : news agency )

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: