HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

इस थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी

4 days ago
इस थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज शाम एक युवक चाकूबाजी की घटना में घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बबलू के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक को चाकू लगने से चोटें आई हैं, हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में तथ्य जुटाए जा रहे हैं तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घायल युवक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: