बीकानेर
हैलो बीकानेर। कल सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे के आस पास सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती क्षेत्र में एक युवक अपने घर में फंदे पर झूलता हुआ मृत अवस्था में मिला है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मुकेश निवासी 18 नंबर गली, रामपुरा बस्ती लालगढ़ के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। शोएब और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया।
घटना की सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नरेश सिंह मय टीम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ