HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

बाबा साहब की जयंती पर सेवा, समरसता और उत्साह का अनूठा संगम

1 month ago
बाबा साहब की जयंती पर सेवा, समरसता और उत्साह का अनूठा संगम

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बीकानेर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा, समरसता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः अंबेडकर सर्कल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। गंगाशहर मंडल के पदाधिकारी पूरे उत्साह एवं जोश के साथ नारे लगाते हुए पहुंचे और बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Image


इसके पश्चात आयोजित विशाल महारैली में पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया गया। साथ ही आमजन को आइसक्रीम एवं शीतल जल वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया गया, जिससे आमजन में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल के नेतृत्व में एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की प्रेरणा से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सह-प्रभारी मोहन सुराणा, वरिष्ठ भाजपा नेता संपत पारीक, श्याम चौधरी, नरेश नायक, मंडल महामंत्री गोविंद सारस्वत, मंडल उपाध्यक्ष राजश्री कच्छावा, मूलचंद दैया, विनोद भाटी, बूथ अध्यक्ष विमल पारीक, शिवबाड़ी मंडल के महामंत्री दिनेश मोदी, शिव गहलोत, ललित चांवरिया, किशन जनागल एवं कोषाध्यक्ष संजय सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं समानता के अग्रदूत के रूप में स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाया गया न्याय, अधिकार एवं सम्मान का मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने समाज में समानता, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेते हुए बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: