HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: संदिग्ध हालात में मिला कबूतर, शरीर पर एक पर्ची बंधी है जिसमें उर्दू में लिखा है , पढ़ें न्यूज़

1 week ago
संदिग्ध हालात में मिला कबूतर,  शरीर पर एक पर्ची बंधी है जिसमें उर्दू में लिखा है , पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। श्रीकोलायत क्षेत्र के गड़ियाला गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कबूतर घायल अवस्था में पानी की खेली के पास गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों के अनुसार कबूतर खेली में पानी पी रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला तो उसके शरीर पर एक पर्ची बंधी हुई दिखाई दी, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था।

पर्ची मिलने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर कबूतर को एक कमरे में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों का कहना है कि पर्ची में क्या लिखा है, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे सामान्य मामला मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे संदिग्ध गतिविधि से जोड़कर देख रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पर्ची पर लिखे संदेश और कबूतर के घायल होने के कारणों की पड़ताल कर रही है। वहीं ग्रामीणों में पूरे घटनाक्रम को लेकर उत्सुकता और भय का माहौल बना हुआ। इस मामले की पुलिस और सुरक्षा एजेंसी गहन पड़ताल कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: