गोरखा महाराज ओझा वेद प्रचार संस्थान के तत्वाधान में हुआ विराट महायज्ञ संपन्न




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। मां काली व बाबा भुतनाथ की नगरी कोलकाता महानगर में लिलुआ स्थित शांति नगर ग्राउंड में याज्ञिक सम्राट पूज्य पाद दाऊ महाराज ओझा (झालापट्टा) के प्रधान आचार्यत्व में अपना 151 वा 21 कुंडात्मक विराट श्री हरिहर हनुमंत महायज्ञ संपन्न करवाया व दाऊ महाराज का यज्ञ के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए व उनको अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए अपना अमूल्य समय निकालकर व अपने सारे काम को एक तरफ रखकर सिर्फ एक दिन के लिए निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर बीकानेर के राज गुरु श्री श्री 108 विशोकानंद भारती जी महाराज पधारे व अपने आशीर्वचनो की अपार वर्षा करी व यज्ञ के प्रथम दिन ही यज्ञ को सफल कर दिया व दाऊ महाराज को आशीर्वाद व आश्वाशन दिया की जब जब वे कोई भी पुण्य काम करेंगे तो वे उन्हें माता पिता के समान आशीर्वाद देने के लिए पधारेंगे इसी के साथ बनारस श्री से अलंकृत पंडित राकेश जी पाण्डे सिर्फ और सिर्फ दाऊ महाराज का उत्साह बढ़ाने के लिए यज्ञ में उपस्थित हुए ।
पण्डित गोरखा महाराज ओझा वेद प्रचार संस्थान के तत्वाधान में व दाऊ महाराज के पूज्य पिता श्री गोरखा महाराज ओझा व माता जी सुशीला देवी ओझा के आशीर्वाद से यज्ञ की पूर्णाहुति विधि विधान से संपन्न की गई साथ ही श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जिसकी शोभा हजारों श्रोताओं के आने से ओर भी बढ़ गईं उसका भी रसपान किया गया । कलिकाल में जहा लोग महायज्ञ से अनभिज्ञ होते जा रहे है व पैसे होने के बावजूद लोग यज्ञ ना ही करते है और ना ही करवाते है वही उन सब के विपरीत दाऊ महाराज अपने स्वयं के कंधो पर यज्ञ का श्री गणेश करके प्रोग्राम प्रारंभ कर देते है व बाद में इष्ट देव भैरव नाथ के आशीर्वाद से सब काम कुशल मंगल हो जाता है।
मैंने स्वयं जो भी पांडित्य क्षेत्र की विद्या प्राप्त की है वो मैंने अपने सारे नाना व मामा से ही प्राप्त की है अथवा मेरा ननिहाल ही मेरा गुरुकुल भी है व मैं अपने नाना व मामा के आशीर्वाद को साक्षी मानकर भगवान से यही प्रार्थना करता हु की मेरे सभी मामा की काया निरोगी रहे व उनकी विद्वता का परचम संपूर्ण भारत वर्ष में कायम रहे व दाऊ महाराज झालापट्टा निरंतर यज्ञपुरुष की सेवा में सलग्न रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ