बीकानेर के इस थाने में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भारत के चर्चित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और उनकी प्रोडक्शन टीम के खिलाफ बीकानेर में एफआईआर दर्ज की गई है। बीकानेर के बीछवाल थाने में एक युवक ने धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता प्रतीक राज माथुर जोधपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए लाइन प्रोड्यूसर के रूप में जोड़ा गया था, लेकिन सभी व्यवस्थाएं कराने के बाद उन्हें बिना पेमेंट्स के हटा दिया गया।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली एफआईआर दर्ज की गई है। भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन्स, प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।यह मामला उनकी आने वाली फिल्म “लव एंड वॉर” की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ