HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

सचिव कृषि उपज मंडी: 40,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान में नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार

2 months ago
40,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सचिव कृषि उपज मंडी

जयपुर।  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री रणधीर सिंह हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना जिला सीकर को परिवादी के परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में परिवादी से 40,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार  निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया की ए सी बी चौकी सीकर को एक शिकायत इस  आशय की प्राप्त हुई थी की  mआरोपी  रणधीर सिंह हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना जिला सीकर,  परिवादी के परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत मांग  सत्यापन के दौरान परिवादी से 80,000 रूपये बतौर रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा हैं।

Image

 

जिसपर एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस  श्री अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी की सीकर ईकाई के श्री विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री सुभाष मील पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी को परिवादी से 40,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं   महानिरीशक पुलिस श्रीमती एस. परिमलाके सुपरविजन में पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: