HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

बीकानेर में फिर चोरों ने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी गायब

5 days ago
बीकानेर में  फिर चोरों ने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी गायब

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित उमेश कुमार सोनी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उमेश कुमार सोनी पुत्र महावीर प्रसाद सोनी, उम्र 43 वर्ष, निवासी कुम्हारों के हनुमानजी मंदिर के पीछे, नत्थूसर बास, वार्ड नंबर 22, ने बताया की मै और मेरे परिवार सहित साले की मौत होने के कारण उनके घर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके मकान में घुसकर चोरी कर ले गया।


जानकारी के अनुसार, घर से करीब 55 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हार, कान का, रखड़ी, सोने के अन्य आभूषण और नाक के लोंग शामिल हैं, चोरी हुए हैं। इसके अलावा करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी के सामान, जिनमें पायजेब और चांदी के बर्तन आदि शामिल हैं, तथा 1 लाख 50 हजार रुपये नकद भी गायब मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: ##BikanerNews #BikanerCrime #Bikaner #CrimeNews #BikanerPolice #Nayashahar #RajasthanNews #चोरी #बीकानेरन्यूज #बीकानेरक्राइम #नयाशहरथाना #HelloBikaner #HelloBikanerNews
Share: